फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की 400 बोरी चीनी के साथ दो गिरफ्तार

Fri, 04 May 2018 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन

जसवंतनगर।  मोहल्ला फक्कड़पुरा के समीप एक गोदाम से पुलिस ने 400 बोरी चीनी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकडे़ गए दोनों लोग चीनी बाहर बेचने की फिराक में गोदाम पर मौजूद थे।

विज्ञापन


शुक्रवार की तड़के थानाध्यक्ष जसवंतनगर जितेंद्र प्रताप को सूचना मिली कि कस्बे के मोहल्ला फक्कड़पुरा बिलैया के मठ के समीप एक गोदाम में चोरी की चीनी भरी है। पुलिस ने इस सूचना पर वहां पहुंचकर देखा तो गोदाम पर दो व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो वह हड़बड़ाने लगे और जब गोदाम खोलकर देखा तो उसमें चीनी भरी थी। इस संबंध में चीनी उनके पास कोई कागजात मांगने पर वह कुछ भी नहीं दिखा सके। सूचना एसडीएम जसवंतनगर सुभाष चंद्र प्रजापति को मिली तो वे नायब तहसीलदार विशाल यादव के सहित मौके पर पर आ गए। जब गोदाम में चीनी के बोरों को गिना तो उसकी मात्रा 400 बोरे पाई गई। पुलिस ने गोदाम को सील कर दिया।
थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप ने बताया कि इस मामले में लाल बहादुर उर्फ पप्पू पुत्र मुंशी लाल निवासी सिरहोल व अमित कुमार पुत्र ज्ञान सिंह निवासी अहीरटोला को गिरफ्तार किया गया है। पकडे़ गए दोनों से पूछताछ की गई, चीनी खरीदने के कागजात नहीं दिखा सके। दोनों के विरुद्ध धारा 411 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें