फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, पिता की मौत, पुत्र घायल

Sun, 30 Sep 2018 11:36 PM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वैदपुरा थाना क्षेत्र के सैफई रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के पास ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर सवार पिता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर भाग गया। पुलिस ने घायल पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।  
विज्ञापन


 मैनपुरी के आवास विकास कालोनी निवासी राम प्रकाश मिश्रा (60) पुत्र प्रवीण कुमार के साथ बाइक से किसी काम से इटावा आ रहे थे। बाइक प्रवीन  मिश्रा चला रहे थे। बाइक राधा स्वामी सत्संग भवन के पास पहुंची। तभी पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मारदी। टक्कर लगने से वह बाइक समेत सड़क पर जा गिरे। हेलमेट नही लगाए होने के चलते राम प्रकाश मिश्रा के सिर में गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर भाग जाने में सफल रहा। हादसा होते देख आसपास के लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लाई जहां डाक्टरों ने राम प्रकाश मिश्रा के मरने की पुष्टि कर दी। प्रवीण का इलाज जारी है। हादसे की जानकारी मिलने पर प्रवीण के परिजन भी इटावा आ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव के अलावा घायल प्रवीण को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें