हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार से घायलों को निकालते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के खरगपुर सरैया में गुरुवार को टायर फटने से तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई और पांच सवारियां जख्मी हो गईं। घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
फैजाबाद के लखनऊ रोड स्थित लक्ष्मणपुरी निवासी पवन शर्मा, पिता रमेश शर्मा, पत्नी दीप्ति शर्मा, बेटे तेजस्वी व श्लोक कुमार और मिथिलेश शर्मा के साथ अपनी कार से आगरा जा रहे थे। खरगपुर सरैया के पास अचानक उनकी कार का टायर तेज आवाज के साथ फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। चीख पुकार सुन मौके पर तमाम ग्रामीण पहुंच गए और कार में दबे लोगों को खींच कर बाहर निकाला। घायलों को सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, डॉक्टरों ने दीप्ति शर्मा को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक पवन शर्मा अपने परिवार के साथ आगरा में रिश्तेदारी में शादी होने पर जा रहे थे। थाना अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने बताया सभी घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।