फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

Wed, 20 Mar 2019 09:08 PM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हादसे के बाद मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगाए लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के तहत कचौरा रोड पर लखेरे कुएं के पास बुधवार अपराह्न आलू लादकर आ रहे ट्रैक्टर ने ओवरटेक कर रही बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक पर सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया। एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्रा व सीओ उत्तम चंद्र फोर्स ने मुआवजे के लिए शासन से प्रयास करने के आश्वासन दिया तब करीब ढाई घंटे बाद जाम खुल सका। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव डूंडपुरा निवासी शिवम यादव (18) पुत्र प्रदीप यादव ,अमित कुमार (20) पुत्र राजपाल सिंह, दीपू (19) पुत्र तहसीलदार सिंह व गोलू पुत्र ग्रीशचंद्र, शिवम पुत्र नरेंद्र व मनोज पुत्र मूरत सिंह अलग अलग दो बाइकों पर अपने दोस्त से मिलने के लिए बलरई क्षेत्र के गांव पीहरपुरा गए थे। एक बाइक पर शिवम, अमित व दीपू और दूसरी बाइक पर गोलू, एक अन्य शिवम व मनोज सवार थे। ये सभी छह युवक बगैर हेलमेट लगाए बुधवार अपराह्न करीब साढ़े चार बजे गांव लौट रहे थे। लखेरे कुएं के पास कचौरा की ओर से आलू लादकर आ रहे एक ट्रैक्टर को ओवरटेक करने का प्रयास में दोनों बाइक पर सवार युवक ट्रैक्टर के नीचे आ गए। हादसे में एक बाइक पर सवार शिवम पुत्र प्रदीप यादव, अमित पुत्र राजपाल सिंह व  दीपू पुत्र तहसीलदार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गोलू, शिवम व मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को छोड़कर भाग निकला। हादसे की जानकारी होने पर आसपास के लोगों के अलावा परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गया। नाराज लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर जाम लगा दिया। हादसे की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर पटेल व सीओ उत्तम सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और घायलों को सैफई मिनी पीजीआई भिजवाया। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन लोग मौके पर डीएम व सदर विधायक सरिता भदौरिया को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। इस पर एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्रा मौके पर गए और लोगों को आश्वस्त किया कि मुआवजा दिलवाने के प्रयास किए जाएंगे। इसके बाद जाम खुला। ढाई घंटे जाम लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। जिसे सामान्य होने में काफी वक्त लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें