टेलीफोन बूथ पर चोरी के मामले में पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
महेवा के पास नेशनल हाईवे पर लगे सार्वजनिक टेलीफोन बूथ में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीन युवकों को चुराए गए बूथ बॉक्स और मोबाइल बैटरी समेत पकड़ लिया। जबकि उनका एक साथी भाग गया।
14 जुलाई की रात करीब 8 बजे चार युवक महेवा के पास नेशनल हाइवे के किनारे लगे सार्वजनिक टेलीफोन बूथ पर चोरी कर रहे थे। उसी समय नेशनल हाईवे निर्माण कार्य में लगी ओरियंटल कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उन्हें देखकर चोर बाइक मौके पर छोड़कर टेलीफोन बूथ बॉक्स और बैटरियों को लेकर भाग निकले। घटना का मुकदमा कंपनी के कर्मचारी अशोक कुमार पुत्र किशोरी लाल निवासी बदरौली अयाना औरैया ने दर्ज कराया था।
शुक्रवार रात थानाध्यक्ष भोलू सिंह भाटी के नेतृत्व में पुलिस फोर्स बिजौली के निकट वाहन चेकिंग कर रहा था। इस दौरान चार युवक बोरे में सामान लेकर उधर से निकले। संदेह होने पर पुलिस ने उन्हें रोका तो उनका एक साथी भाग गया। अन्य तीनों को पुलिस ने दबोच लिया। उनके पास बोरे में 6 बैटरियां और टेलीफोन बूथ बॉक्स समेत दो चाकू बरामद हुए। आरोपियों ने अपना नाम घनश्याम पुत्र टीकाराम, विक्की पुत्र विक्रम, दीपू पुत्र राजकुमार बताया। भागे हुए आरोपी का नाम भूपे उर्फ अनुज पुत्र सुनील निवासी बिजौली है। इन चोरों ने हाईवे से अन्य सामान चोरी करने की बात भी स्वीकारी है।