अलमारी का ताला तोड़कर सामान उड़ा ले गए।
- फोटो : amar ujala
थाना बकेवर क्षेत्र के राहतपुर गांव में चोरों ने छत का जाला काटकर एक लाख रुपये की नगदी सहित करीब सवा लाख रुपये का जेवर ले गए। मुकुटपुर गांव में किसान के घर भी चोरी का प्रयास किया गया ।
थाना क्षेत्र के राहतपुर गांव में शिवपाल सिंह यादव के घर में मंगलवार रात चोरों ने छत पर चढ़कर जाल काटकर घर में घुस गए। अलमारी तोड़कर करीब सवा लाख रुपये का जेवर व मकान निर्माण के लिए रखे एक लाख रुपये चोरी कर ले गए। वहीं, इसके बाद चोरों ने मुकुटपुर गांव में किसान कमलेश शाक्य के घर में चोरी का प्रयास किया। सूचना पर अहेरीपुर चौकी प्रभारी संतोष कुमार यादव ने खोजबीन की लेकिन चोर भाग जाने में सफल रहे ।