जसवंतनगर के ग्राम सीपुरा रामनगर में खेतों में खुले पड़े संदूक को देखते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के ग्राम सीपुरा राम नगर में चोर एक घर की दीवार में नकब लगाकर नगदी समेत सोने, चांदी के जेवरात और साड़ियां ले कर फरार हो गए।
सोमवार की रात्रि ग्राम निवासी रवीलाल उर्फ पप्पू यादव के घर को चोरों ने निशाना बनाया। पिछवाड़े से दीवाल में नकब लगाकर घर में घुस गए। उसके बाद बदमाशों ने पूरे घर की तलाशी में सामान समेटने के साथ लोहे के दो संदूक पास ही खेतों ले आए ।
संदूक में जड़े तालों को तोड़ा और उसमें रखे कपड़े, साड़ियां और दस हजार की नगदी समेत सोने की जंजीर, अंगूठियां, झुमकी, कुंडल चांदी के तोड़ा, करधनी, डिस रिसीवर समेत करीब दो लाख रूपये कीमती सामान चोर समेट ले गए। गृहस्वामी पप्पू यादव अपनी पत्नी व बच्चों के सहित घर के बाहर भैसों की रखवाली के लिए सो रहा था। वह रोज की भांति सुबह 5 बजे जागे। दरवाजे को खोला तो चोरो ने अंदर से चटकनी बंद थी। किसी तरह वह घर में अंदर पहुचा तब जाकर उसे चोरो की करतूतों का पता चल सका। इस घटना की जानकारी आसपास के लोगो को मिली वे एकत्र हो गए। इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। इसके बाद थाना पुलिस उपनिरीक्षक अमर सिंह मय पुलिस बल के घटनास्थल पर पहुंचे। खेत में पड़े सामान का मुआयना किया।