फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाइयों के घर 6 लाख की चोरी

Sat, 02 Jul 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में राजेश और मुकेश के घर के बाहर लगी भीड़ । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भिंड रोड पर नशिया जी मंदिर के पास दो सगे भाइयों के मकानों को शुक्रवार रात चोरों ने निशाना बनाया। कमरों में रखी अलमारी और बक्सों के ताले तोड़ कर उसमें रखी नगदी और जेवर चुरा ले गए। पीड़ितों ने बताया कि करीब छह लाख की चोरी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


नशिया जी मंदिर के पास राजेश कुमार और मुकेश कुमार पुत्र कृष्ण अवतार का मकान है। दोनों बालू का कारोबार करते है। शुक्रवार रात चोर छत के रास्ते उनके मकान में घुसे। कमरों और अलमारी के ताले तोड़कर नगदी और जेवर ले गए। दूसरे कमरों में सो रहे परिजनों को चोरी की भनक नहीं लग सकी। घटना की जानकारी शनिवार सुबह हुई जब परिवार के लोग सोकर उठे। राजेश कुमार ने बताया कि चोर उनके घर से जेवर, दो लाख नगद चुरा ले गए। लाइसेंसी राइफल के कारतूस भी चुरा ले गए। इसके अलावा चोर मुकेश कुमार के घर से सवा लाख के जेवरात और दो लाख से अधिक नगद ले गए। उन्होंने बताया कि वह बालू का कारोबार करते हैं। इस कारण से वह पैसा अपने घर पर रखते हैं। पीड़ितों ने घटना की तहरीर दे दी है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें