फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स की दुकान की छत काटकर चोरी

Tue, 30 Aug 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
चोरी के बाद दुकान में बिखरा पड़ा सामान । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत स्टेशन रोड पर स्पोर्ट्स की दुकान की छत पर लगे जंगले को तोड़कर चोर करीब साठ हजार रुपये की कीमत का सामान चुरा ले गए। दुकान खोलने के लिए सुबह दुकानदार के पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


क्षेत्र के मोहल्ला छिपैटी निवासी राजीव चतुर्वेदी पुत्र वीएन चतुर्वेदी  की जीआईसी के पास स्टेशन रोड पर इंडियन स्पोर्ट्स के नाम से दुकान है। सोमवार की शाम को यह  दुकान बंद कर घर चले गए । रात को चोर दुकान की छत पर लगे जंगला को तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने दुकान से कीमती सामान चुरा लिया। मंगलवार की सुबह  राजीव दुकान  खोलने पहुंचे। अंदर बिखरे पड़े सामान को देखकर यह सन्न रह गए। इन्हें जंगला टूटा मिला। इन्होंने इसक ी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने  मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे। फुटेज में चोर थे लेकिन अंधेरा होने से इनके चेहरे साफ दिखाई नहीं दे रहे थे। राजीव ने बताया कि चोर जूता कपड़ा  सहित करीब साठ हजार रुपये की कीमत का सामान चुरा ले गए। घटना की तहरीर कोतवाली में दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें