फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जमीदार फंदे से लटका मिला

Tue, 30 Aug 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
14 अगस्त की रात जताई गांव में दो पक्षों के बीच झगड़े के दौरान हुई फायरिंग में नामजद आरोपी का शव खेत में पेड़ से लटकता मिला। इस मामले में यह दूसरी खुदकुशी है। मृतक के परिजनों ने झगड़ा करने वालों पर तंग करने, धमकी देने, गाली-गलौच करने के आरोप लगाए हैं। परिजनों के बयान पर पुलिस ने इस मामले में 15 के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। इसी मामले में पिछले सप्ताह पुलिस और एक अधिवक्ता पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर जिम संचालक ने खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब आठ बजे जताई वासी करीब 48 वर्षीय अजमेर का शव उसके खेत में नीम के पेड़ से लटकता मिला। अजमेर का शव पेड़ से लटके होने की सूचना पूरे गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर मुंढाल चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतरवाकर सामान्य अस्पताल लाई। अजमेर 14 अगस्त की रात जताई गांव में झगड़े और फायरिंग मामले में नामजद था। उसे भी चोट आई थी और वह सामान्य अस्पताल में एक सप्ताह तक एडमिट रहा था।

मामले में परिजनों ने 14 अगस्त की रात झगड़ा करने वाले दूसरे पक्ष पर तंग करने, धमकियां देने, गाली-गलौच करने के आरोप लगाए हैं। मृतक के लड़के मंगल और भाई सुरेश ने बताया कि झगड़ा भी दूसरे पक्ष ने किया और मुकदमा भी उन पर दर्ज करा दिया। घर आमने-सामने हैं और झगड़ा करने वाले लोग हर रोज गाली गलौच के साथ धमकियां देते हैं। कहते है कि तुम्हें यहां रहने नहीं देंगे। इस कारण अजमेर का परिवार अपने मामा के घर नया गांव गया था। अजमेर एक सप्ताह तक अस्पताल में भर्ती रहा और फिर अपनी ससुराल नया गांव चला गया। दो-तीन दिन पहले ही गांव में आया था। उसे इतना तंग किया गया कि मजबूरन उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन


इनके खिलाफ दर्ज हुआ मामला
मामले में पुलिस ने प्रकाश, उसकी पत्नी राजपति, लड़के बिजेंद्र, बिजेंद्र की पत्नी सरोज, लीलाराम के लड़के राजू, भीष्म, विकास, गुलजारी के लड़के लीलाराम, नसीब, राममेहर, उमेद के लड़के सुनील, दीपक, पालाराम के लड़के रवि, अर्जुन के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। मामले में मुंढाल चौकी इंचार्ज रामअवतार ने बताया कि अजमेर की मौत मामले  में 15 के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया गया है।

यह है विवाद
जताई गांव में अनिल और प्रकाश के बीच कुछ वर्षों से विवाद चल रहा है। इसी विवाद में 14 अगस्त की रात दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ और हवाई फायर किए गए। इसमें पुलिस ने प्रकाश के बयान पर आठ नामजद व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया। नामजद लोगों में अनिल के साथ अजमेर, उसका लड़का मंगल भी शामिल थे। अन्य में पुलिस ने जिम संचालक सूर्यकांत को शामिल किया। पुलिस बार-बार उसके घर गई तो सूर्यकांत के बड़े भाई शशिकांत ने खुदकुशी कर दी और सुसाइड नोट लिखकर एसएचओ, एक अधिवक्ता पर प्रताड़ित करने, आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए।

एक दिन का आश्वासन, आठ दिन बाद भी नहीं हुई कोई गिरफ्तारी
बीते 23 अगस्त को इसी मामले में देवनगर में जिम संचालक शशिकांत ने खुदकुशी कर ली थी। सुसाइड नोट में उसने बताया कि उसके भाई सूर्यकांत को एक मामले में झूठा फंसाया जा रहा है। सदर थाने के एसएचओ और एक अधिवक्ता सुनील पर प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने सुधीर और अनिल के खिलाफ मामला दर्ज किया था। गुस्साए परिजनों ने जाम लगाया तो पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। परिजनों ने एक दिन का अल्टीमेटम देते हुए जाम खोला। मामले को आठ दिन बीत चुके हैं। अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। केस की जांच अब सदर थाना से लेकर सीआईए दादरी को सौंप दी गई है। मामले में एसएचओ सदर थाना जय सिंह ने बताया कि मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। केस की जांच अब सीआईए दादरी के पास है। सीआईए दादरी के इंचार्ज शमशेर सिंह ने बताया कि उनके पास आज ही फाइल आई है और अब जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें