फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे इंजीनियर के घर से नगदी और सामान चोरी

Wed, 12 Oct 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
गैरिज का टूटा ताला दिखाते इंजीनियर दिनेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 शहर की रेलवे कालोनी में मंगलवार रात चोरों ने एक इंजीनियर के घर से हजारों का सामान और नगदी पार कर दी। गैरिज में खड़ी उनके दोस्त की कार को भी ले जाने का प्रयास किया। इंजीनियर परिजनों के पास आगरा गए थे। बुधवार को लौटने पर उन्होंने घर का ताला टूटा देखा तो फ्रेंडस क ालोनी थाने मेें सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रेलवे पावर सप्लाई हाउस में तैनात एसएसई दिनेश कुमार लाइन पार स्थित रेलवे कालोनी में रहते हैं। वह दशहरा की छुट्टी में परिवार के पास आगरा चले गए थे। बुधवार को वह घर लौटे तो मेन गेट का ताला टूटा देख दंग रह गए। उन्होंने आवास के अंदर जाकर देखा तो कमरों में रखा सामान बिखरा पड़ा था। कमरे में रखी टीवी और गैस सिलेंडर गायब था। बैग में रखे चार हजार रुपये भी चोरी हो गए। उन्हाेंने बताया कि चोरों ने गैरिज का ताला भी तोड़ दिया। गैरिज में खड़ी उनके दोस्त भाजपा नेता गगन चतुर्वेदी की कार का लॉक भी तोड़ दिया। चोरों ने उनके आवास से 20 हजार का सामान और नगदी चोरी की है। चोरी की घटना की सूचना इंजीनियर ने फ्रेंडस कालोनी थाने को दी है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें