फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर के घर में लाखों की चोरी

Sun, 16 Apr 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नई मंडी के पास शिवा नगर में चोरों ने एक इंस्पेक्टर के घर में घुसकर जेवर, नगदी और अन्य सामान चुरा लिया। रविवार सुबह किराएदार को घटना का पता चला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अलीगढ़ में इंस्पेक्टर पद पर तैनात रामवीर पुत्र रघुनाथ सिंह का शिवनगर में मकान है। उन्होंने मकान में संजीव कुमार उर्फ कन्हैया पुत्र कायम सिंह निवासी नगला दया थाना चौबिया को किरायेदार रखा है। शनिवार को संजीव कुमार परिवार के साथ गांव चला गया। रात में चोरों ने मकान को निशाना बनाया और ताले तोड़ दिए। कमरों में रखी अलमारी से जेवर, नगदी और अन्य सामान चुरा ले गए। पड़ोस के लोगों को इसकी कोई भनक नहीं लग सकी।  घटना की जानकारी सुबह हुई, जब लोगों ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखा। इसकी जानकारी संजीव को फोन पर दी। संजीव परिवार के साथ मौके पर पहुंचा। उसने अपने कमरे में रखी अलमारी को देखा तो उसमें रखा सामान गायब था। संजीव ने बताया कि चोर एक कंठी सोने की जंजीर, दो अंगूठी, पायलें, मोबाइल, लैपटॉप के अलावा 28 हजार नगद चुरा ले गए। मकान मालिक इंस्पेक्टर के कमरे से कितना सामान गया, इसका पता उनके आने पर ही लग सकेगा। उसने घटना की तहरीर दी है। पुलिस चोरों का सुराग लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें