फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लाखों की चोरी

Sun, 09 Oct 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
घटना के बाद टूटी अलमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर के पुराना भरथना मोहल्ले में शनिवार रात चोरों ने एक घर में घुसकर सो रहे परिजनों को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद अलमारियों और बक्सों के ताले तोड़कर 70 हजार नगद और लाखों के जेवर समेट ले गए। रविवार सुबह घरवालों के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने कुंडी खोली। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुराना भरथना मोहल्ला निवासी राजकुमार राठौर उर्फ राजू पुत्र राधाकिशन राठौर ने बताया कि उसकी सड़क किनारे आटा चक्की है और वहीं घर है। शनिवार रात 11 बजे चक्की बंद करने के बाद परिजन छत पर बने कमरों में सोने चले गए। इस बीच चोरों ने घर में जीने के रास्ते प्रवेश किया। कमरों में रखी अलमारियों और बक्सों के ताले तोड़कर उसमें रखी चार सोने की चूड़ियां, दो सोने के हार, 7 सोने की अंगूठियां,  तीन जंजीर, झाले, एक मंगल सूत्र के साथ चांदी की पायलें और 70 हजार रुपये नगद चुरा लिए। रविवार सुबह होने पर जब हम लोग जागे तोकमरे की कुंडी बाहर से बंद थी। शोर मचाने पर पड़ोसी ने आकर कुंडी खोली। अलमारियों के ताले टूटे पड़े थे। पीड़ित की सूचना पर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें