फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के दो आरोपी दबोचे गए

Fri, 19 Jun 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
हाइवे पर लूट करने वाले दो लुटेरों को पुलिस ने दबोच लिया जबकि उनके तीन साथी चकमा देकर भाग निकले। बदमाशों के पास से पुलिस ने एक टाटा सफारी कार, एक देशी रायफल, एक तमंचा तथा लूटी गई रकम बरामद की है।
विज्ञापन


प्रभारी एसएसपी सर्वानंद यादव ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों के सामने पकडे़ लुटेरों को प्रस्तुत करते हुए बताया कि हाइवे पर बढ़ रहीं लूट की वारदातों को देखते हुए इस पर रोक लगाने के लिए एसओ सिविल लाइन विनोद यादव तथा क्राइम ब्रांच की एक संयुक्त टीम बनाई गई थी।

शुक्रवार को मुखबिर से टीम को सूचना मिली कि डीपीएस कालेज के पास हाइवे पर टाटा सफारी में सवार लुटेरे वारदात करने की फिराक में हैं। इस पर एसओ सिविल लाइन विनोद यादव ने क्राइम ब्रांच की टीम के साथ घेराबंदी कर दो लुटेरों को धर दबोचा जबकि उनके तीन साथी चकमा देकर भाग निकले।
विज्ञापन


पकड़े गए लुटेरों के पास से एक देशी रायफल एक तमंचा तथा लूट की रकम बरामद की। पकडे़ गए युवकों के नाम अनुज यादव पुत्र जनमेद सिंह निवासी चंदेठी थाना भरथना तथा नीरज उर्फ भूरे पुत्र राकेश यादव निवासी नगला बाबा थाना सिविल लाइन हैं।

प्रभारी एसएसपी श्री यादव ने बताया कि पिंटू पुत्र राधे श्याम, अरुण उर्फ  संटी पुत्र सरनाम सिंह निवासी चंदेठी तथा पिंटू निवासी गोपियागंज भरथना पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे।

उन्होंने बताया पकड़े गए लुटेरों ने एक जून को मानिकपुर मोड़ के पास से गाजियाबाद निवासी बीएस वर्मा व उनकी पत्नी के साथ की लूट तथा दो जून को सराय भूपत के पास ट्रक चालक के पास से एक लाख बीस हजार रुपये लूटने की बात स्वीकार की है। गिरोह हाइवे पर लूट की वारदातों को अंजाम देता है।

इनके पास से लूट के आठ हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। गैंग का सरगना अनुज है। इस पर अलग अलग थानों में लूट व हत्या के प्रयास के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। भागे आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम की घोषणा की। प्रेसवार्ता में सीओ सिटी सिद्वार्थ वर्मा, सीओ जसवंतनगर शिवराज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें