फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवालात में फांसी लगने से हुई युवक की मौत

Sat, 02 Apr 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
मेडिकल में छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
इटावा। बकेवर थाने की हवालात में बंद युवक की मौत फांसी लगाने से हुई थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट मंें हुआ। हालांकि युवक ने फांसी किस हालात में लगाई। इसकी पुलिस जांच कर रही है। मालूम हो कि अपराधी छवि के धर्मवीर पुत्र इंदल सिंह निवासी वैदपुरा थाना ऊसराहार को पुलिस ने पकड़ा था। बाद में उसका शव मिला था। मृतक के पिता ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि  उसके पुत्र को औरैया जिले के अछल्दा से वहां के दरोगा महावीर सिंह ने पकड़ा था।  बाद में बुधवार को उसे बकेवर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


थाने में पूछताछ के लिए बुलाने के बाद पुलिस की पिटाई से धर्मवीर की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने घटना को हादसा बनाने के लिए उसके शव को जंगल में फेंक दिया था।
उन्होंने इसकी शिकायत एसएसपी मंजिल सैनी से की। एसएसपी ने इस पर कार्रवाई करते हुए एसओ बकेवर बिजेंद्र सिंह के अलावा दरोगा बीनेश कुमार, मुंशी गोपाल बाबू, प्रदीप कुमार व हमराह मुकेश कुमार, गोविंद सिंह एवं बाबू सिंह को भी सस्पेंड कर दिया। इसके अलावा एसओ बकेवर ब्रजेंद्र सिंह  व अछल्दा थाने के दरोगा महावीर सिंह के  खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शुक्रवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवक की मौत फांसी लगने से हुई है।
विज्ञापन


इससे इस बात का शक गहरा हो गया है कि थाने में पिटाई के बाद उसे हवालात में बंद कर दिया गया होगा। हो सकता है कि वहां उसने फांसी लगा ली हो। अब सारी जानकारी तो अपर पुलिस अधीक्षक की जांच रिपोर्ट में सामने आएगी। दूसरी तरफ यह भी बताया जा रहा कि बकेवर पुलिस ने धर्मवीर हवालात में बंद कर दिया। उसने हवालात में पैंट से रोशनदान से लटककर फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। धर्मवीर की मौत की जानकारी जैसे ही लगी पुलिस के हाथपांव फूल गए।

पुलिस ने आनन-फानन में शव का ठिकाने लगाने के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस ने चुपचाप शव को खितौरा के पास फेंक दिया। एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धर्मवीर की मौत हैंगिंग से होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि अछल्दा थाना पुलिस ने धर्मवीर को पकड़ा था। बाद में उसे बकेवर थाना पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने उसे लाकअप में बंद कर दिया जहां उसने फांसी लगा ली। जिस समय उसने फांसी लगाई उस समय ड्यूटी पर दरोगा बीनेश कुमार के अलावा मुंशी गोपाल बाबू व प्रदीप कुमार थे। उनकी लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें