फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव नहर में फेंका

Sat, 22 Sep 2018 12:13 AM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के गांव गौरापुरा के सामने नहर से एक युवक का शव मिला है। युवक के हाथ पैर बंधे थे। पुलिस का मानना है कि  युवक की हत्या कर शव को फेंका गया है। युवक की जेब से मिली पर्ची के आधार पर उसकी शिनाख्त शिकोहाबाद निवासी टिंकू के रूप में की गई। युवक के लापता होने की गुमशुदगी उसके परिवार के लोगों ने दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार देापहर को गौरापुरा गांव के लोग नहर के किनारे जा रहे थे। तभी उन्हें नहर में एक युवक का शव दिखाई दिया। लोगों ने इसकी जानकारी गांव के प्रधान अवधेश कुमार को दी। इसके बाद प्रधान ने पुलिस को अवगत कराया। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने जब कपड़ों की तलाशी ली तो जेब से पर्ची मिली। पर्ची एक मोबाइल की दुकान की थी। पुलिस ने जब छानबीन की तो पता चला कि मृतक का नाम टिंकू है और वह शिकोहाबाद का रहने वाला है। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। प्रभारी निरीक्षक फ्रेंड्स कालोनी ने बताया कि मृतक की जेब से पर्ची मिली थी। मृतक के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है उसके बाद ही सारी स्थिति रूपष्ट होगी। शव को 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें