फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खेल से बच्चे को ट्रक ने रौंदा

Sun, 10 Dec 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
जसवंतनगर के छिमारा रोड पर घटना के बाद खड़ी पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के श्रीकोल्ड स्टोर के सामने छिमारा रोड पर एक बच्चे को घर के बाहर खेलते समय ट्रक ने रौंद दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक को ड्राइवर सहित पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन


प्रतापपुरा गांव निवासी रामनरेश यादव उर्फ पप्पू के मकान में फिरोजाबाद के नगला मुरली गांव निवासी संजीव यादव परिवार के साथ रहते हैं। संजीव यादव का सात वर्षीय पुत्र प्रियांशु रविवार शाम लगभग 4 बजे घर के बाहर खेल रहा था। तभी छिमारा की ओर से आ रहे ट्रक  ने प्रियांशु को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रियांशु का परिवार मजदूरी का काम कर किराये पर रह रहा हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने थाना पुलिस को सूचना दी। घटना की खबर मिलते ही प्रभारी निरीक्षक जीवाराम घटनास्थल पर पहुंच गए और ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लेकर मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें