फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

Sun, 05 Feb 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
 बकेवर(ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के ग्राम अड्डा ज्ञान सिंह में रविवार दोपहर खेतों पर किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया।  बालिका के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम अड्डा ज्ञान सिंह निवासी एक 16 वर्षीय किशोरी रविवार दोपहर 12 बजे गांव के समीप ही खेतों पर शौच क्रिया को गई थी। जहां पहले से ही घात लगाए बैठे गांव के ही युवक(40) ने उसे दबोच कर दुष्कर्म का प्रयास किया।

जब बालिका ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे पीट दिया। बालिका की चीख सुनकर लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया। बालिका के परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करने के साथ आरोपी की भी तलाश शुरू कर दी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें