फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने मिठाई विक्रेता से लूटे 28 हजार रुपये

Fri, 28 Oct 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
लुटेरों का शिकार बने अनिल तिवारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बकेवर। पल्सर सवार बदमाशों ने हाईवे पर एक मिठाई दुकानदार को पीट कर उसके पास से 28 हजार रुपये लूट लिए। दुकानदार कस्बा बकेवर स्थित अपनी मिष्ठान भंडार की दुकान बंद कर बुधवार रात ढाई किमी दूर स्थित अपने घर गांव कुड़रिया जा रहा था।
विज्ञापन


 बकेवर कस्बा में सहकारी समिति के बगल में अन्नू मिष्ठान भंडार की दुकान है। मिष्ठान भंडार दुकान के स्वामी अनिल तिवारी उर्फ अन्नू श्रीनारायन निवासी ग्राम कुड़रिया  रोजाना की तरह बुधवार रात करीब 10:30 बजे कस्बे से करीब ढाई किमी दूर स्थित अपने घर ग्राम कुड़रिया बाइक से जा रहे थे।

हाईवे से जैसे ही वे अपने गांव को जाने वाले मार्ग पर मुड़े तभी हाईवे से करीब 2 सौ मीटर दूर एक बांस के पेड़ के सामने सड़क पर पल्सर को अंधेरे में तिरछी खड़ी करके रास्ता बंद कर रखा था। दुकानदार  की बाइक रुकते ही उसको पकड़ लिया और पीटने लगे।
विज्ञापन


उसके पास से 28 हजार रुपये मोबाइल फोन एटीएम कार्ड पासबुक लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद लुटरे हाईवे की ओर चले गए। पीड़ित दुकानदार ने तुरंत थाने पहुंच कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर थाना पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा सकी। व्यापारी ने घटना के संबंध में पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया । पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें