फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा की दुकानों पर एफएसओ की छापेमारी

Fri, 28 Oct 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दुकानों पर अग्नि बचाव के उपायों की जांच की गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज/फरेंदा। दीपावली पर्व को देखते हुए पटाखों की थोक दुकानों पर एफएसओ ने छापेमारी की। एफएसओ ओमप्रकाश ने बताया कि सदर ब्लाक के सिसवा अमहवां, फरेंदा के बहदुरी व नौतनवां की कई दुकानों पर छापेमारी की गई। लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर दो दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर नगर में पंद्रह अस्थायी लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं। एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता ने बताया की जो दुकानदार अस्थायी लाइसेंस बनवाने के बाद भी शर्तें पूरी नहीं करेगा उसकी दुकान बंद करा दी जाएगी। उन्होंने बताया की विगत वर्षों की भांति आबादी से दूर जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज के मैदान में पटाखे की दुकानें लगाई जाएंगी।

इसके अलावा कोई भी दुकानदार पटाखा बेचते पाया गया उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एफएसओ ने बताया कि पटाखा दुकानदार अपने दुकान के पास एक ड्रम पानी, दो बोरा बालू, फायर स्टिंग्यूशर जरूर रखें, जिससे कोई भी घटना होने पर तत्काल उस पर काबू पाया जा सके। एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता ने बताया कि तेज आवाज व खतरनाक पटाखे की बिक्री पर रोक लगाई गई है। 
विज्ञापन


फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार,  आनंदनगर कस्बे में बृहस्पतिवार को क्राइम ब्रांच व पुलिस ने अवैध पटाखा बरामद किया। पुलिस की कार्रवाई से नाराज पूर्व चेयरमैन पुलिस से उलझ गए। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद हाथापाई तक पहंच गया। पुलिस ने सभी को थाने लाई। विधायक के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने पूर्व चेयरमैन को छोड़ दिया।

मामला आनंदनगर कस्बे के पुुराने अस्पताल भवन में क्राइम ब्रांच व पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की। कमरे में छह पेटी अवैध पटाखा बरामद हुआ। पटाखा को जब्त करने की कार्रवाई के दौरान बगल के ही पूर्व चेयरमैन मुहम्मद अली ने कार्रवाई का विरोध करते हुए पुलिस टीम से उलझ गए और हाथापाई होने लगी।

इस दौरान अन्य लोग भी इकट्ठा हो गए। पुलिस कई लोगों को पकड़ कर थाने लाई। घटना की सूचना पर पहुंचे विधायक विनोद तिवारी ने समझा बुझा कर मामला शांत कराया। पुलिस ने अवैध पटाखा को जब्त कर दिया। इस संबंध में चौकी इंचार्ज राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि अवैध पटाखा को जब्त की कार्रवाई की गई। पटाखा का कोई वारिस नहीं मिला।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें