फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवाराें ने किया अपहरण का प्रयास, फायरिंग

Sat, 12 Nov 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
शिकायत करने थाने पहुंचे पचावली के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के गांव पचावली में खेत पर काम कर रहे एक युवक को कार में सवार लोगों ने अपहरण का प्रयास किया। शोर मचाने पर कार सवार फायरिंग करते हुए भाग निकले। आरोपियों के भाग जाने के बाद युवक ने ग्रामीणों के साथ थाने आकर शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पचावली निवासी जनमेद सिंह पुत्र बाबूराम राजपूत बसरेहर में एक पैथोलॉजी में काम करता था, मगर कुछ दिन पहले उसने काम छोड़ दिया और खेती करने लगा। शनिवार को वह अपने खेताें पर काम कर रहा था, तभी कार में सवार छह लोग वहां पहुंचे और उसे कार में जबरन डालकर ले जाने लगे। जनमेद ने शोर मचाया तो गांव के लोग दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को आता देख कार सवार फायरिंग करते हुए भाग गए। आरोपियों ने अपने बचाव में करीब 15-20 हवाई फायरिंग की। जिससे गांव वाले सहम गए। आरोपियों के भाग जाने के बाद गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें