फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटने वाले दोनों सिपाही सस्पेंड

Wed, 01 Jul 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगदारी देने से मना करने पर युवक को पीटने वाले लवेदी थाना के दोनों सिपाहियों प्रवीण कुमार व राजेश सिंह को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है। साथ ही कार्रवाई न करने पर थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर किया है।
विज्ञापन


वहीं लवेदी थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर ली। बुधवार को घायल युवक वैभव के परिजनों ने एसएसपी से मुलाकात कर सिपाहियों की शिकायत की थी।

वैभव के पिता अरुण कुमार तिवारी निवासी टकरूपुर थाना लवेदी ने बुधवार को परिजनों के साथ एसएसपी मंजिल सैनी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि 27 जून की शाम को उनका पुत्र वैभव तिवारी अपने दोस्त की बाइक लेकर लखना कस्बा से बाजार करके लौट रहा था।
विज्ञापन


गांव के पास ही लवेदी थाना के सिपाही प्रवीण कुमार व राजेश कुमार ने उसे रोक लिया और उससे लाइसेंस दिखाने को कहा। लाइसेंस न होने पर दोनाें सिपाहियों ने मुर्गा व शराब की मांग की। सिपाहियों ने जेब में पड़े रुपयों को छीन लिया। इसके बाद दोनों सिपाही रात करीब नौ बजे उसके घर पहुंचे और फिर से रुपयों की मांग की।

आरोप है कि रुपये देने से मना करने पर सिपाहियों ने वैभव को पीटना शुरू कर दिया और उसके पास से तीन हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया। सिपाही वैभव को अपने साथ ले गए। पिता का आरोप है कि सिपाहियों ने लवेदी थाना में बेरहमी के साथ वैभव की पिटाई की।

जब वह गंभीर रूप से घायल हो गया तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल से उसे रिम्स सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। पिता ने बताया कि आज भी वैभव की हालत गंभीर बनी हुई है और रिम्स में उसका इलाज जारी है।

पिता ने यह भी आरोप लगाया कि उसने थाना लवेदी पहुंचकर सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। परिजनों से शिकायत मिलने के बाद एसएसपी मंजिल सैनी ने तत्काल ही लवेदी थाना के आरोपी सिपाही प्रवीण कुमार व राजेश कुमार को निलंबित कर दिया।

वहीं शिकायत के बाद भी रिपोर्ट दर्ज न किए जाने पर थानाध्यक्ष लवेदी नासिर हुसैन को भी निलंबित कर दिया है। उधर लवेदी थाना पुलिस ने तहरीर पर सिपाही प्रवीण कुमार व राजेश सिंह के खिलाफ लूट एवं हत्या के प्रयास की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मामले की जांच एएसपी सर्वानंद यादव को सौंपी गई है। एसएसपी ने जांच रिपोर्ट सात दिन के अंदर तलब की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें