फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जीपों में भिड़ंत, छह जख्मी

Wed, 01 Jul 2015 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच-गोंडा मार्ग पर विशेश्वरगंज ब्लॉक मुख्यालय के सामने बुधवार को दो जीपों में भिड़ंत हो गई, जिसमें छह यात्री घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गोंडा से बहराइच के लिए बुधवार को सवारियों को लेकर एक जीप जा रही थी। पयागपुर से सवारियों को लेकर एक अन्य जीप गोंडा जा रही थी। विशेश्वरगंज ब्लॉक के सामने दोनों सवारी जीपों के बीच अचानक सीधी टक्कर हो गई।

वाहन पर सवा गोंडा के दर्जीकुआं निवासी कुसुम देवी (45), विमला देवी (20), पयागपुर के परसिया कमाल निवासी मनोज वर्मा (35), विशुनापुर गांव निवासी शांती देवी (40), प्रभावती (40) और मनवारा (45) घायल हो गए। हादसा होने पर आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विशेश्वरगंज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें