फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन चुनाव में सप्लाई के लिए बन रही शराब पकड़ी

Tue, 21 Feb 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
भरथना में अवैध शराब की फैक्ट्री का सामान - फोटो : amarujala
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बिरौंधी के पास बंद पड़ी राइस मिल के सामने खंडहर में अवैध रूप से चल रही शराब बनाने की फैक्ट्री पुलिस ने पकड़ी है। मौके से एक आरोपी को पकड़ लिया जबकि उसके दो साथी भाग गए। आरोपी ने बताया कि ये शराब जालौन जिले में होने वाले विधानसभा चुनावों और होली के त्यौहार पर सप्लाई के लिए बनाई जा रही थी। मौके से करीब 10 लाख का कच्चा माल बरामद हुआ है।
विज्ञापन

 
एएसपी रामकिशन यादव, सीओ शिवराज सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह को सोमवार शाम मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बिरौंधी के पास बंद पड़ी राइस मिल के सामने खंडहर पड़े कमरे में शराब बनाने की फैक्ट्री चल रही है। पुलिस ने वहां देर शाम छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बनाने वाला केमिकल, 33 पौवा नकली शराब, 40 हजार  प्लास्टिक की खाली शीशी, 4 हजार रैपर, 5 हजार होलोग्राम स्टीकर, बोतल पैकिंग मशीन और अन्य उपकरणों के साथ तैयार शराब बरामद की। इसे सप्लाई करने के लिए खड़ी स्कार्पियो और कार भी मिली।

मौके से लाल जी अवस्थी पुत्र बलराम निवासी ग्राम उमरसाना थाना दिबियापुर जनपद औरैया हाल निवास ग्राम बिरौंधी को गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथी भाग गए। लाल जी ने उनके नाम पंकज तिवारी उर्फ नीटू पुत्र स्व. सुरेश प्रकाश तिवारी निवासी मोहल्ला गिरधारीपुरा भरथना, अमित कुमार गुप्ता पुत्र शंाति स्वरूप निवासी मोहल्ला लौंगश्री मंदिर के पास गांधीनगर भरथना बताए हैं। आरोपी ने बताया कि चुनाव में सप्लाई के लिए माल तैयार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें