फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही के सूने घर में किया हाथ साफ

Thu, 28 May 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल थाना क्षेत्र के विवेक विहार कालोनी में चोरों ने एक सिपाही के सूने मकान में हाथ साफ किया। घर के ताले तोड़कर चोर बक्से में रखे जेवर नकदी सहित अन्य सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उधर बकेवार थाना क्षेत्र के अहेरीपुर में सड़क किनारे बने मकान में भी छत के सहारे घुसे चोरों ने माल पार कर दिया।

चौबिया थाना क्षेत्र गांव नगला राम सनेही निवासी चंद्रपाल यादव सिपाही के पद पर लखनऊ में तैनात हैं। उसने विवेक विहार कालोनी में मकान बनवाया है। घर में पत्नी संगीता के अलावा किराएदार संजीव कुमार रहते हैं। संजीव अपने परिवार के साथ बाहर गए थे।
विज्ञापन


सिपाही चंद्रपाल के पिता परशुराम यादव के निधन पर उनकी तेरहवीं में शामिल होने संगीता गांव गई थीं। मकान को सूना पाकर बुधवार की रात चोरों ने ताले तोड़ डाले। चोरों नें उनके बक्सों में रखी नकदी व जेवर चुरा लिए। किराएदार के कमरे का भी ताला चोरों ने तोड़ दिया और उनका सामान भी पार कर दिया।

सुबह मोहल्ले वालों ने ताले टूटे देखे तो इसकी सूचना परिजनों को दी। संगीता ने बताया चोर उसका करीब साढे़ तीन लाख और किराएदार के कमरे से 24 हजार रुपये व डेढ़ लाख के जेवर चुरा ले गए हैं।

घटना की सूचना मिलने पर महेरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। तहरीर पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

अहेरीपुर प्रतिनिधि के अनुसार, अहेरीपुर में सड़क किनारे बने मुरारी के मकान पर भी बुधवार रात चोरों ने धावा बोला। मुरारी ने बताया कि वह अपने भतीजे प्रदीप कुमार की बारात में औरैया गया था।

पत्नी सुनीता देवी भतीजे के घर पर ही थी। सुबह वह जब घर आईं तो दरवाजे खुले थे। अंदर जाकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा था। बक्सों के ताले टूटे पड़े थे। इसके बाद उसने मोबाइल से सूचना दी।

उन्होंने बताया कि चोर पड़ोसी मदनलाल के मकान से छत के रास्ते चढ़कर उसके घर में घुसे थे। उसने बताया कि चोर सोने की चेन, दो अंगूठी, तीन जोड़ी चांदी की तोड़िया व माला ले गए। उसने बताया कि सारा सामान लगभग एक लाख रुपये का था। उसने चोरी की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें