फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में रूरा घाट पर पुलिस का छापा

Wed, 15 Jul 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन की सूचना पर पुलिस टीम ने बुधवार को रूरा के पास छापा मारा। पुलिस को देखकर अवैध खनन कर रहे लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने दौड़ाकर दो लोगों को दबोच लिया। पुलिस ने चार बालू से भरे ट्रैक्टर बरामद किए।
विज्ञापन


इस बीच अवैध खनन में लगी जेसीबी चालक लेकर भाग गया। जिला प्रशासन को यमुना नदी से अवैध रूप से बालू के खनन की शिकायतें मिल रही थीं।

बुधवार को एसएसपी मंजिल सैनी ने सीओ सिटी शिवराज सिंह व सिविल लाइन एसओ भरत कुमार पांडे को अवैध खनन पर रोक लगाने के निर्देश दिए। सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस ने रूरा घाट पर छापा मारा।

जब पुलिस वहां पहुंची तब काफी संख्या में लोग अवैध खनन में लगे थे। पुलिस को देखकर खनन करने वाले अपने-अपने वाहन लेकर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर दो लोगों को धर दबोचा जबकि कई लोग भाग जाने में सफल हो गए। इनमें एक जेसीबी चालक भी शामिल है।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से बालू से भरे चार ट्रैक्टर बरामद किए। पुलिस ने इन ट्रैक्टरों को अपने कब्जे में ले लिया। खनन अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि पकडे़ गए चार ट्रैक्टरों को खनन अधिनियम की धाराओं में उन्हें सीज कर दिया गया।

एसओ सिविल लाइन भारत कुमार पांडे ने बताया कि अवैध खनन करने वाले दो लोगों को पकड़ा गया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

खनन माफिया अभी भी पकड़ से दूर
खनन माफिया के हौसले काफी बुलंद हैं। वह अवैध खनन कर रोजाना लाखों की कमाई कर रहे हैं। एक माह पूर्व खनन माफिया ने दबंगई का प्रदर्शन कर खनन विभाग की टीम के साथ मारपीट की। खनन माफिया व उसके गुर्गों ने उनके कब्जे से बालू से भरा ट्रैक्टर भी छीन लिया था।

इस घटना के बाद खनन माफिया सर्वेश यादव के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। बताया गया है कि वह लगातार इस धंधे से जुड़ा है।

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने भी प्रशासन से अवैध खनन पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे लेकिन फिर भी इस पर रोक नहीं लग पा रही है। खनन माफिया लगातार अवैध खनन कर सरकार को लाखों रुपये का चूना लगा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें