फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म की रिपोर्ट

Sat, 18 Jun 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
गैंगरेप
विज्ञापन
इकदिल थाना क्षेत्र के गांव मानिकपुर मोड़ के पास एक बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने परिजनों को घटना के बारे में बताया तो वह आरोपियों के घर पहुंचे। वहां उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। बालिका के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इकदिल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने आरोप लगाया कि लवेदी थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक उसकी भतीजी (11) को लेकर गया था। रास्ते में मानिकपुर मोड़ के पास उसने तीन साथियों के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह घर पहुंची भतीजी ने घटना के बारे में परिजनों को बताया। इस पर उसका पिता और अन्य लोग आरोपियों के घर गए तो उन्हें मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ इकदिल आलोक राय ने बताया कि पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें