फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो जिलाध्यक्ष और 27 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 25 Apr 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
police Demo pic - फोटो : प्रतीकात्‍मक
विज्ञापन
थाना चकरनगर में सोमवार रात ट्रैक्टर पकड़ने के मामले में भाजपा नेताओं और पुलिस के बीच हुई कहासुनी के मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष शेखर चौहान और 27 लोगों के रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

सोमवार रात ग्राम ढकरा से मौरंग और सीमेंट की बोरियां लेकर चकरनगर आ रहे ट्रैक्टर को पुलिस ने रोक लिया था। आरोप है कि पुलिस ने सौदेबाजी की। इस पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष शेखर चौहान समर्थकों सहित थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। एसओ और भाजयुमो जिलाध्यक्ष के बीच जमकर कहासुनी हुई। गर्मा गर्मी होने के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को अवैध रूप से मौरंग का परिवहन करने के आरोप में सीज कर दिया। थानाध्यक्ष चकरनगर एसके वैश्य ने बताया कि  रात में अवैध रूप से मौरंग ले जाई जा रही थी। उन्होंने शेखर सिंह चौहान, भाजपा नेता नरेंद्र सिंह, अनिल, अभिनेंद्र समेत 24 अन्य लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें