फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटी गई कार के अलावा अन्य सामान भी बरामद

Fri, 14 Apr 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
पकड़े गए लुटेरे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के ग्राम कुदरैल के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से जा रहे भाजपा आईटी सेल से जुड़े शांतनु गुप्ता व उसके चालक को घायल कर लूटी गई इनोवा कार व सामान पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। लुटेरों के अन्य साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गए। पुलिस ने लुटेरों के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। भागे लुटेरों की पुलिस तलाश कर रही है। एसएसपी ने लुटेरों को पकड़ने वाली टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


एएसपी राम किशुन यादव ने पुलिस लाइन के सभागार में पकडे़ गए लुटेरों को पत्रकारोें के सामने पेश करते हु़ए बताया कि 13 अप्रैल को भाजपा के आईटी सेल में कार्यरत शांतनु गुप्ता निवासी मकदूमपुर थाना गोमती नगर लखनऊ अपनी इनोवा कार से दिल्ली जा रहे थे।  कार  मंगल सिंह चला रहा था। तभी कुदरैल गांव के पास कार में सवार लुटेरों ने तमंचा व चाकू की नोंक पर कार व सामान लूट लिया। लुटेरे आगरा की ओर भाग निकले। जानकारी होने पर क्राइम ब्रांच के अलावा ऊसराहर व आसपास के थानों की पुलिस सक्रिय हुई और लुटेरों की तलाश में जुट गई। एसओ ऊसराहार को मुखबिर ने सूचना दी कि लुटेरे लूटी गई कार को मध्य प्रदेश ले जाने वाले हैं और इस समय हवाई पट्टी के पास मौजूद हैं। इस सूचना पर क्राइम ब्रांच के अलावा एसओ वैदपुरा जेपी पाल, एसओ चौबिया विनोद यादव के अलावा एसओ सैंफई ने लुटेरों की घेरा बंदी कर ली। पुलिस को देख लुटेरों ने फायरिंग कर दी।  जवाब में पुलिस ने बल प्रयोग कर दो लुटेरों को धर दबोचा।

उनके साथी दूसरी कार से भागने में सफल रहे। एसएसपी ने बताया कि पकडे़ गए लुटेरों के पास से सामान बरामद कर लिया है। पूछताछ में पकड़े गए लुटेरों ने अपने नाम सुनील कुमार उर्फ राम कुमार पुत्र अजय पाल निवासी सरसई हवेली थाना करहल व राहुल यादव पुत्र भीकम सिंह निवासी रमा थाना फूप जिला भिंड बताया। एएसपी ने बताया कि लूट के समय राहुल ने ही चालक मंगल सिंह को चाकू मारकर घायल किया था। उन्होंने अपने साथियों के नाम गोलू उर्फ कार्तिक निवासी मनोहर कालोनी इटावा, विपिन उर्फ विवेक निवासी घनश्यामपुरा जसवंतनगर, मोनू दुबे उर्फ मोनू पंडित निवासी अमरसीपुर सैफई, मंगल निवासी हरचंदपुर सिविल लाइन बताए। पुलिस इन की तलाश कर रही है। प्रेसवार्ता के दौरान से भरथना शिव राज सिंह व सीओ सैफई श्याम सुंदर ग्रोवर भी मौजूद थे।
विज्ञापन


शातिर लुटेरा है सुनील
 सुनील शातिर लुटेरा है। उस पर इटावा के अलावा फिरोजाबाद, कानपुर देहात, मैनपुरी में लूट डकैती के डेढ़ दर्जन मामले  दर्ज हैं। वह होली के बाद ही जेल से छूटकर आया था। जेल से छूटने के बाद ही उसने लूट की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया। 13 अप्रैल को उसने अपने साथियों के साथ फिरोजाबाद के पास लूट की वारदात को अंजाम दिया और चालक को मारपीट कर उसके पास से कार लूटकर फरार हो गए। उसी दिन उसने अपने साथियों के साथ मिलकर ऊसराहार थाना क्षेत्र के गांव कुदरैल के पास लूट की वारदात को अंजाम दिया और भाग निकले  लेकिन पुलिस की सक्रियता से वह दबोच लिए गए। पूछताछ में सुनील ने बताया कि वह लोग लूट की गाड़ियों से ही लूट की वारदात को अंजाम देते थे। उसने बताया कि उसने वाह-आगरा से मैक्स कार चुराई थी। उससे उन लोगों ने कार को लूटा और उसके बाद ही  कार से इनोवा कार को लूटने की वारदात को अंजाम दिया। उसने बताया कि कार लूटने के बाद वह कार को बेच देता है।

जेल में बंद सौरभ है गैंग का सरगना
लूट के मामले में जिला कारागार में बंद सौरभ निवासी बेटियापुर इस गैंग का सरगना है। वह जेल से ही गैंग का संचालन करता है। सुनील उर्फ राम कुमार ने बताया कि सौरभ ही गैंग का संचालन करता है। सुनील ने बताया कि सौरभ ही उन लोगों को बताता है कि लूट के बाद वह गाड़ी को कहां पहुंचाएं। वह उसके हिसाब से लूटी गई कार को वहां पहुंचा देते हैं। उसके बाद वहीं से उन्हें बेचा जाता है। सौरभ मोबाइल के जरिये गैंग के सदस्यों को टारगेट बताता है। पूछताछ में उसने यह भी स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर तीन मार्च को लोहिया पुल के पास से चीनी से भरे ट्रक को लूटने का प्रयास किया था लेकिन चालक के भागने पर वह वारदात को अंजाम नहीं दे सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें