फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो पशु चोरों को दबोचा

Fri, 05 May 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
पकडे़ गए चोरों के साथ पुलिस बल व जानकारी देते एएसपी देवेश शर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गाड़ी लादकर भाग रहे दो भैंस चोरों को वैदपुरा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, जबकि दो साथी चकमा देकर भाग निकला। आरोपियों के पास दो तमंचे और कारतूस भी मिले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कई चोरी की वारदातों को स्वीकारा है। गुरुवार को पुलिस कार्यालय में एएसपी क्राइम देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार को एसओ वैदपुरा सत्येंद्र कुमार यादव अपने हमराह फोर्स के साथ अपराधियों की तलाश में थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि एक टाटा 407 में सवार चोर दो भैंसों को चुरा कर इटावा की ओर से आ रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने थाने के पास बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान टाटा 407 आती दिखाई दी। बैरियर लगा देख उसमें चोरों ने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस बल ने भी फायरिंग की। पुलिस ने दो चोरों को दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे। पकडे़ गए चोरों के पास से दो तमंचा, कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने जब गाड़ी को देखा तो उसमें भैंसें लदी थीं। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपने नाम सलीम पुत्र हुसैन खां निवासी गरगई थाना दन्नाहार, यूनुस पुत्र गुलाब  निवासीबडाहार थाना घिरोर जिला मैनपुरी बताया।

उन्होंने अपने भागे साथियों के नाम दल्यिा निवासी अलीगंज एटा  और संजय निवासी बडाहार घिरोर मैनुपरी बताया है। एएसपी श्री शर्मा ने बताया कि पकडे़ गए आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने वैदपुरा चौबिया सिविल लाइन व सैफई क्षेत्रों में भैंस चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। वे सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव चंदर पुरा से ओम शंकर पुत्र बाबू राम के घर के बाहर बंधी दो भैंसों को चुरा कर ले जा रहे थे तभी पकड़ लिए गए। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों उक्त लोगों ने खरदूली से भैंस चुराई थी। भैंस चोरी का 7460 रुपया बरामद हुआ है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें