फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरिया में पुलिस पकड़ा सेक्स रैकेट

Fri, 12 Aug 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
सेक्स रैकेट में पकड़ी गई युवती को ले जाती महिला पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के स्टेशन बजरिया में पुलिस ने गुरुवार की शाम को छापा मारकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया। पुलिस ने मौके चार युवतियों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। स्टेशन बजरिया के पास सेक्स रैकेट काफी समय से चल रहा था। इस रैकेट की मुखिया एक महिला व एक युवक बताया जाता है। जो बाहर से लड़कियों को बुलाकर जिस्मफरोशी का धंधा कराते थे। पकड़े गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन बजरिया पर देह व्यापार का धंधा काफी समय से चल रहा था। जिला कारागार के पास स्थित सुलभ कॉम्पलेक्स के बगल से गई एक गली में स्थित मकान में सेक्स रैकेट चलता था। इसकी भनक किसी प्रकार सीओ सिटी शिवराज सिंह को लग गई।

इस सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए सीओ शिवराज सिंह ने गुरुवार शाम को फ्रेंड्स कॉलोनी व महिला थाना की पुलिस के साथ रेलवे बजरिया की उस गली में छापा मारा जहां यह सेक्स रैकेट चल रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने मकान की घेराबंदी की। अचानक पुलिस की इस कार्रवाई से घर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मौजूद युवक व युवतियों ने भागने का प्रयास किया मगर पुलिस ने उनको दबोच लिया।

पुलिस ने मौके से एक महिला सहित चार युवतियों के साथ एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस सभी को महिला थाने ले गई। हालांकि पुलिस ने अभी इस मामले का कोई खुलासा नहीं किया है।

पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि स्टेशन बजरिया में यह सेक्स रैके काफी समय से चल रहा था। इस रैकेट को एक महिला व एक युवक चलाता है, जो बाहर से लड़कियों को अपने यहां बुलवाकर उनसे जिस्मफरोशी का धंधा कराते थे।

यहां बाहर के लोग ही आते-जाते थे। सीओ सिटी शिवराज सिंह ने बताया कि स्टेशन बजरिया में सेक्स रैकेट चलने की सूचना काफी समय से मिल रही थी। इसी के तहत छापेमारी कर चार युवतियों व एक युवक को पकड़ा गया। अभी उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें