फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू ईयर के जश्न में चूर युवकों का उपद्रव

Fri, 02 Jan 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा में प्रकाश टाकीज के पास नव वर्ष के जश्न में चूर युवकों ने खूब उपद्रव किया। युवकों ने एक कार में तोड़फोड़ की। विरोध करने पर टीवी चैनल के दो पत्रकारों के साथ मारपीट की। हमलवार उनका एक कैमरा भी लूट ले गए। सूचना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक युवक फरार हो चुके थे।
विज्ञापन


टीवी चैनल के पत्रकार सौरभ दुबे निवासी फ्रेंड्स कालोनी और आशीष श्रीवास्तव निवासी सिविल लाइन बुधवार की रात सैफई महोत्सव का कवरेज करने गए थे। रात करीब एक बजे वापस लौटे। समाचार भेजने के लिए वह प्रकाश टाकीज के पास स्थित एक कैफे में गए।

यहां उन्होंने कैफे के बाहर कार खड़ी कर दी। इसी बीच पक्का तालाब चौराहे की ओर से करीब दर्जन भर युवक नशे में धुत हो हल्ला करते हुए वहां पहुंचे और उन्होंने कैफे के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। आवाज सुनकर सौरभ व आशीष बाहर निकले। उन्होंने विरोध किया तो युवकों ने दोनों को पीट दिया।
विज्ञापन


पत्रकारों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना के काफी देर बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक मारपीट करने वाले युवक भाग चुके थे। गुरुवार को पत्रकारों ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। सौरभ दुबे ने बताया कि युवक उनका एक वीडियो कैमरा भी लूट ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें