थाना क्षेत्र के ग्राम निवासी वर पक्ष के लोगों ने तयशुदा दहेज की राशि में डेढ़ लाख रुपये अतिरिक्त न देने पर शादी का रिश्ता बारात आने के दिन ठुकराया दिया। औरैया जिले के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी बकेवर थाना क्षेत्र के एक ग्राम युवक के साथ के तय की थी। दो मई को लगुन चढ़ाने की रस्म पूरी की। इसमें शादी में दहेज के रूप में तयशुदा धनराशि 90 हजार रुपये, एक जंजीर सोने की, कपडे़, बर्तन, फल, मिष्ठान,मेवा दिए गए थे।
लगुन के बाद शादी की रस्म 4 मई को होनी थी। वर पक्ष के लोगों ने उनके दरवाजे पर बारात भी लानी थी। इससे पूर्व तीन मई को युवक उनके घर पहुंचा और तयशुदा दहेज की दी गई धनराशि से अतिरिक्त 1 लाख 50 हजार की मांग करने लगा। बोला कि तयशुदा दी गयी धनराशि के अतिरिक्त डेढ़ लाख रुपये उसे नहीं दिए गए तो वह उसके दरवाजे पर बारात नहीं लाएगा। कन्यापक्ष के लोगों ने युवक की धमकी को महत्व नहीं दिया। चार मई गुरुवार को वरपक्ष के न आने पर कन्यापक्ष के लोग घबरा गए। इसके बाद बकेवर थाने पहुंचे और वर पक्ष के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।