फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की गोली मारकर हत्या

Mon, 28 Mar 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बकेवर इटावा। बकेवर थाने के नगला पलटू गांव में सोमवार रात एक सत्रह वर्षीय किशोरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गांव वाले फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। उन्हें खून से लथपथ किशोरी का शव मिला। आसपास कोई और नहीं दिखा। गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुुलिस ने आसपास गांव में शव की शिनाख्त कराई लेकिन शिनाख्त न हो सकी। इसके बाद उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


नगला पलटू गांव में सोमवार रात लगभग आठ बजे गांव वालों ने फायरिंग की आवाज सुनी। इससे हड़कंप मच गया। गांव वाले फायरिंग स्थल पर पहुंचे। मौके पर किशोरी का शव खून से लथपथ मिला। गांव वालों ने आसपास छानबीन की लेकिन कोई नहीं मिला।  किशोरी के सिर में गोली लगी होने के निशान थे। गांव वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर बकेवर एसओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के गांव में किशोरी की शिनाख्ती के प्रयास किए लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। बकेवर एसओ ने बताया कि हत्या क्यों और किसने की। किशोरी कहां की है। पुलिस पता लगा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या की वजह स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें