फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में इटावा के सीआरपीएफ जवान की मौत

Sun, 10 Dec 2017 11:20 PM IST
etawah
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इटावा (ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में तैनात सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई। मूलरूप से इटावा के ताखा क्षेत्र निवासी जवान मेघ सिंह पाल का शव सोमवार को कीरतपुर गांव पहुंचेगा।

शनिवार को नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ (बीजापुर) के वारसागुडा स्थित सीआरपीएफ की 168वीं बटालियन में जवान संतराम की अपने साथियों से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। गुस्साए संतराम ने पांच जवानों पर फायरिंग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें चार की मौके पर मौत हो गई थी। इसमें मेघ सिंह भी शामिल हैं। वह सब इंस्पेक्टर थे। उनका परिवार कीरतपुर और इटावा में  रहता है। कीरतपुर के ग्राम प्रधान राम अवतार गुप्ता ने बताया मेघ सिंह के परिवार में पांच भाई हैं। मौत की खबर सुनकर पूरे क्षेत्र में शोक है। मेघ सिंह का शव सोमवार को गांव पहुंचेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें