फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकप की चपेट में आने से छात्र की मौत

विज्ञापन
सत्यम सिंह फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मईल। ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहे छात्र को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। इससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल ले जाते वक्त छात्र की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

तेलियां कला गांव के राकेश सिंह का 15 वर्षीय बेटा सत्यम सिंह रघुनाथ सिंह इंटर कॉलेज पैना में 9वीं का छात्र था। वह गांव के एक कोचिंग सेंटर में ट्यूशन पढ़ता था। रविवार को वह ट्यूशन पढ़कर साइकिल से घर आ रहा था। इसी बीच मईल की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। घायल होकर सत्यम सड़क पर गिर पड़ा। सूचना पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में सत्यम की मौत हो गई। सत्यम दो भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता राकेश और मां लमलेश देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। देर शाम को परिजनों ने सत्यम का अंतिम संस्कार कर दिया।

16 दिन में दो छात्रों की मौत
16 दिनों के भीतर गांव में दो छात्रों की सड़क हादसे में जान चली गई। इसी गांव के 14 वर्षीय अनुराग वर्मा की 22 नवंबर को सड़क हादसे मौत हो गई थी। दो किशोरों के असमय मौत से गांव के लोग गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें