फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में चार दोस्त डूबे, एक लापता

Tue, 21 May 2019 11:55 PM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
किशोर की यमुना में तलाश करते गोताखोर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ग्राम मुचाई के पास मंगलवार को यमुना नदी में नहाने गए चार किशोर डूब गए, जिसमें से तीन तो किसी तरह से बचकर निकल आए, जबकि एक किशोर लापता है। पुलिस और गोताखोर उसे खोज रहे हैं।
विज्ञापन


 लवेदी थाना क्षेत्र के तहत लखना कस्बे में रहने वाले किशोर अमन पुत्र राघवेंद्र राजावत अपनी ननिहाल ग्राम नवादा गया था। मंगलवार दोपहर को वह मामा के एक लड़के बब्बू व दो अन्य उसके मित्रों के साथ नवादा से करीब तीन किमी दूर स्थित ग्राम मुचाई के पास यमुना नदी में नहाने गए थे।  यमुना में नहाते समय वे पानी के तेज बहाव में आकर डूबने लगे। तीन किशोर तो किसी तरह से अपना बचाव करते हुए निकल आए। लेकिन अमन डूबने लगा। उसे देख तीनों दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पास ही भैंस चरा रहे ग्राम मुचाई के निवासी श्याम सिंह ने दौड़कर यमुना में कूदकर बचाने का प्रयास किया लेकिन उसे सफलता नहीं मिल सकी।

  श्याम सिंह ने इसकी सूचना अपने गांव मुचाई मेें आकर लोगों को दी। किशोर के डूबने की जानकारी मिलने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और उसकी खोजबीन में जुट गए। किशोर के डूबने की जानकारी मिलने  लवेदी थानाध्यक्ष विनोद यादव मय फोर्स तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर सीओ भरथना बैजनाथ, इंस्पेक्टर बकेवर संतोष त्रिपाठी, इंस्पेक्टर चकरनगर बलराज शाही मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


 पुलिस ने आसपास गांवों के गोताखोरों को बुलाकर नदी में किशोर की खोज कराई। बाद में लवेदी पुलिस ने बकेवर थाना के ग्राम दिलीपनगर से गोताखोरों को गाड़ी भेजकर बुलवाया। गोताखोरों ने नदी में जाल डालकर किशोर की खोज शुरू कराई। जानकारी होने पर नवादा गांव व लखना से किशोर के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।  ब्लॉक प्रमुख महेवा अशोक चौबे भी घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।  लापता किशोर अमन के पिता की करीब आठ साल पहले एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। दो भाइयों में अमन छोटा था। सीओ भरथना बैजनाथ ने बताया कि अभी किशोर का पता नहीं चल सका है खोजबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें