फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय बनाते समय लगी आग से गृहस्थी का सामान राख

Tue, 26 Mar 2019 11:55 PM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आग लगने के बाद गांव के लोग आग बुझाते हुए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव बिहारीपुरा में मंगलवार की दोपहर को चाय बनाते समय अचानक आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की जानकारी मिलने के बाद गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग लगने से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


बिहारीपुरा गांव निवासी सहवीर सिंह उर्फ कल्लू पुत्र सुरेंद्र सिंह यादव आगरा में रहकर ड्राइवरी करता है। उसकी पत्नी रीमा देवी अपने बच्चों के साथ गांव में रहती है। मंगलवार की दोपहर को उसकी ननद घर आई थी। इस कारण से वह कमरे में चाय बनाने के लिए गई। सिलिंडर लीक होने के कारण कमरे में गैस भरी थी। लेकिन रीमा ने इस बात ध्यान नहीं दिया।

उसने गैस जलाई तो कमरे में आग लग गई। देखते ही देखते आग की तेज लपटें उठनी लगीं। रीमा ने आग बुझाने के प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर रीमा ने शोर मचाया। आग लगने की जानकारी मिलने पर गांव के लोग दौड़ पडे़। लोगों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कमरे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। रीमा देवी ने  बताया कि आग लगने से कमरे में रखी टीवी, फ्रिज, कूलर वाशिंग मशीन के अलावा पचास हजार रुपये, जेवरात, कपड़ों के अलावा अनाज भी जल गया। उन्होंने बताया कि सिलिंडर लीक है इसकी उसे जानकारी नहीं थी। उसने जैसे ही गैस जलाई तो पूरे कमरे में आग लग गई। सामान जलने से रीमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें