फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबिल काटने से घंटे भर ट्रेनें हुईं प्रभावित

Mon, 17 Aug 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे के जसवंतनगर स्टेशन के पास बदमाशों ने रविवार की रात डाउन लाइन के सिग्नल की केबिल काटकर उसे फेल कर दिया। इससे घंटे भर से ज्यादा नई दिल्ली हावड़ा रूट पर ट्रेनों का यातायात प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


रविवार की रात 2:10 बजे बदमाशों ने सिग्नल की लीड को काटकर सिग्नल फेल कर दिया। स्टेशन से एक किलोमीटर पश्चिम में सिसहाट गांव के सामने खंभा नंबर 1173/20 पर लगा सिग्नल नंबर जेजीआर 20 बंद हो गया था। यह सूचना जसवंतनगर स्टेशन पर असिस्टेंट स्टेशन मास्टर जैसे ही मिली, उन्होंने टूंडला स्थित कंट्रोलर को इसकी जानकारी दी।

इसके बाद इस डाउन रूट पर नई दिल्ली की तरफ से आ रही एक्सप्रेस गाड़ियों 2428 रीवा एक्सप्रेस, 2418 प्रयागराज एक्सप्रेस और 2402 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को बलरई और भदान रेलवे स्टेशनों पर रोक लिया गया।
विज्ञापन


इस बीच सिग्नल इंस्पेक्टर संजीव कुमार को भी गड़बड़ी की सूचना दी गई। वह टीम सहित रात में ही शिकोहाबाद यहां आ गए। करीब एक घंटे बाद 3:15 बजे पर सिग्नल चालू कर दिया। इससे ज्यादा देर ट्रैक प्रभावित नहीं हुआ।

उधर सिग्नल केबिल काटकर किसी ट्रेन की लूटने की आशंका के मद्देनजर रविवार सुबह करीब 11 बजे  टूंडला से आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट सीडपी सिंह, इंस्पेक्टर जितेंद्र शर्मा समेत कई पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने सिग्नल को चेक किया। इस दौरान कानपुर से डॉग स्क्वायड भी बुलाया गया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। स्क्वायड प्रभारी विष्णु यादव ने बताया  कि पानी भराव होने से कोई सफलता नहीं मिल  सकी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें