फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद के बाद हेल्पर ने चालक को मारी गोली

Tue, 19 Sep 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
जसवंतनगर के प्रधान ढाबा पर खडे़ दोनों ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कैस्त शिवा एचपी पेट्रोल पंप के समीप किसी बात को लेकर एक ट्रक के चालक से दूसरे ट्रक के हेल्पर से विवाद हो गया। इसके बाद हेल्पर ने चालक कोतमंचे से गोली मार दी। गोली उसके कंधे पर लगी। वह घायल हो गया। चालक जिला अस्पताल भेजा गया। वहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सोमवार की रात ट्रक चालक राधेश्याम सैनी पुत्र गींजाराम निवासी राजगढ़ जिला अलवर राजस्थान तथा हेल्पर बड़री निवासी मूनपुर थाना राजाजी जिला अलवर राजस्थान के बीच लेन देन को लेकर विवाद हो गया था। रात्रि करीब साढे़ बारह बजे शिवा पेट्रोल पंप के समीप चालक टायर की दुकान पर गाड़ी के टायर जुड़वाने लगा। यहां रुपयों के लेनदेन को लेकर फिर आपस में फिर विवाद हो गया। इस दौरान हेल्पर बड़री ने दूसरे ट्रक के चालक राधेश्याम सैनी पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली उसके कंधे पर लगी। सूचना पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक जीवाराम मौके पर पहुंचे और चालक  को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।  वहां पर इलाज करने के बाद उसे आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा में उसके परिजन भी पहुंच गए। वहां से उसे जयपुर ले गए। पुलिस ने दोनों ट्रकों को ढाबे पर खड़ा करवा दिया। हेल्पर फरार हो गया। बताते हैं कि  दोनों ट्रक एक ही कंपनी के मालिक के हैं।  दोनों ही पहले एक ही गाड़ी पर चलते थे। बाद में विवाद होने पर अलग-अलग हो गए।  दोनों में पहले से ही विवाद चला आ रहा था। फिलहाल थाने में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें