फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरा गैंग के छह गुर्गे गिरफ्तार, भारी मात्रा में असलहा, लूट का माल बरामद

Thu, 30 Apr 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद लुटेरा गैंग के छह गुर्गों को बकेवर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में असलहा के साथ लूटी गई नकदी, जेवर आदि सामान बरामद किया।
विज्ञापन


इसके साथ ही चोरी की तीन मोटरसाइकिलें भी पकड़ी गई हैं। सभी बदमाशों को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस लाइन सभागार में गुरुवार को पत्रकार वार्ता में एसएसपी डा. राकेश सिंह ने बताया कि दोपहर मुखबिर से सूचना मिली कि आनेपुर मोड़ के पास हाइवे पर कुछ लोग लूट के इरादे से मौजूद हैं।

इस पर बकेवर थाना प्रभारी ने हमराह फोर्स के साथ घेराबंदी करके मुठभेड़ के बाद  गैंग के छह सदस्यों को दबोच लिया। उन्होंने बताया कि तलाशी में पकड़े गए युवकों के पास से छह तमंचा व भारी मात्रा में कारतूस के साथ चोरी की तीन बाइक पुलिस ने बरामद की।
विज्ञापन


पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो लुटेरों ने बकेवर, अहेरीपुर, महेवा क्षेत्र के साथ ही लखना, लबेदी, बढ़पुरा, सिविल लाइन व कोतवाली क्षेत्रों में लूट की सात वारदातों को अंजाम देने की बात कुबूल की। उन्होंने बताया कि इन्हीं लोगों ने 7 अप्रैल की शाम को उदी मोड़ पर सर्राफा व्यवसाई बृजेश कुमार शुक्ला को भी लूटने की बात स्वीकार की है।

एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए युवकों में दुर्वेश यादव पुत्र करन सिंह निवासी नगला पूठ थाना करहल मैनपुरी, बलराम पुत्र रामरतन राठौर, गोविंद सिंह पुत्र गुमान सिंह, रवी कुमार पुत्र अशोक कुमार राठौर, वीरेंद्र पुत्र गुमान सिंह, अतुल चौहान पुत्र जंगबहादुर सिंह निवासीगण हरचंद्रपुर थाना कोतवाली मैनपुरी शामिल हैं।

एसएसपी ने थाना पुलिस की इस सफलता पर टीम को इनाम देने की घोषणा की। प्रेसवार्ता के दौरान एएसपी सर्वानंद यादव सहित टीम के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

टीम में शामिल
लुटेरा गैंग को दबोचने वाली टीम में बकेवर थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, एसएसआई इंद्रपाल सरोज, एसआई संजय कुमार गुप्ता, एसआई राजेश कुमार प्रथम के साथ सिपाही विकास पवार, विनीत कुमार, अर्जुन सिंह, संजीव कुमार, संतोष कुमार और सभाजीत शामिल रहे। 
विज्ञापन


लूट का माल बरामद
20 मार्च की रात बकेवर में हुई लूट का माल पांच चांदी के सिक्के, दो अंगूठी, करधनी व तोड़ियां बरामद।
16 मार्च की दोपहर बकेवर में लूटी गई नकदी के पांच हजार रुपये बरामद किए।
16 अप्रैल को बकेवर में लूटी गईं दो अंगूठी, बीस नाक की कील, तीन अंगूठी, एक जोड़ी बाला बरामद हुए।
27 जनवरी की शाम को लवेदी क्षेत्र में लूटी गई चेन बरामद की।
7 अप्रैल को बढ़पुरा थाना क्षेत्र के तहत उदी में सर्राफा से लूटे गए एक कुंडल, मंगलसूत्र के चार पैंडल, दो अंगूठी बरामद कीं।
3 मार्च को कोतवाली क्षेत्र में हुई लूट में कारतूस रखने की एक पेटी व चार जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन बरामद हुए।
27 अप्रैल को सिविल लाइन क्षेत्र से लूटी गई एक जोड़ी झुमकी पुलिस ने बरामद की हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें