नगर के मोहल्ला गांधीनगर स्थित लोंगश्री मंदिर के पास शुक्रवार रात दो गुटों में शराब के नशे में विवाद के बाद फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। क्षेत्रवासियाें ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पूर्व दोनों पक्ष मौके से भाग गए।
शुक्रवार को नगर के मोहल्ला गंाधीनगर स्थित लोंग श्री मंदिर के पास दो गुटों में शराब के नशे में विवाद शुरू हो गया। पहले मामला कहासुनी तक रहा और इसके बाद दोनों पक्षों में गाली गलौज शुरू हो गई। मामला बढ़ता गया और कुछ देर बात ही दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग शुरू हो गई। गोलियों की आवाज सुन क्षेत्रवासी दहशत में आ गए और तुरंत ही मोबाइल से इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर जा पहुंची लेकिन तब तक दोनों पक्ष हंगामा फायरिंग कर मौके से फरार हो चुके थे। कस्बा चौकी प्रभारी राजपाल सिंह यादव ने बताया कि उन्हें फायरिंग की सूचना मिली थी। लेकिन मौके पर कोई भी नहीं मिला।