विद्युत विभाग की टीम ने शुक्रवार को भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने बिजली चोरी करते पांच लोगों पकड़ा। टीम ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं, सात बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए।
पहली टीम शहर के लाइनपार क्षेत्र में एसडीओ कुलदीप सिंह, जेई सुनील कुमार व विपिन कुमार की अगुवाई में नई मंडी व अजीत नगर क्षेत्र में पहुंची। यहां टीम ने कुल 20 कनेक्शन चेक किए और तीन बकायेदारों के कनेक्शन काटे। साथ ही क्षेत्र में 10 उपभोक्ताओं को नए
कनेक्शन दिए व छह का लोड बढ़ाया गया। वहीं, दूसरी टीम एसडीओ आशुतोष वर्मा व जेई अनिल कुमार के नेतृत्व में शहर के कचौरा रोड स्थित कृष्णापुरम कालोनी पहुंची। यहां टीम ने कुल 38 मीटर चेक किए। बिजली चोरी करते पांच लोगों को पकड़ा। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही चार बकायेदारों के कनेक्शन काटे और आठ लोगों के लोड बढ़ाए गए। वहीं, चार उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपने विद्युत कनेक्शन का लोड बढ़वाया।