इटावा। फ्रेंडस कॉलोनी थाना क्षेत्र के पत्ता बाग निवासी होम्योपैथिक डॉक्टर को अगवा हुए पांच दिन बीत चुका है लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। उनका पता लगाने के लिए पुलिस की पांच टीमें लगी हुई हैं।
पत्ताबाग निवासी होम्योपैथिक डॉक्टर ज्ञान प्रकाश बीते गुरुवार को घर से करहल स्थित क्लीनिक पर जाने के लिए निकले थे। रास्ते में उनका अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उनको बरामद करने के लिए पांच टीमों का लगाया गया था लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नही लग सका।
जिस नंबर से उनकी पत्नी के मोबाइल पर फिरौती के रूप में 55 लाख रुपये की मांग की गई थी। लेकिन उसके बाद से वह मोबाइल स्विच ऑफ ही बता रहा है। एसएसपी ने जिन टीमों को लगाया था उसे कोई सफलता नहीं मिली है। डॉक्टर का कोई सुराग न लगने से परिजन भी परेशान हैं।
सोमवार को इटावा आए आईजी आलोक सिंह से डॉक्टर के परिजनों ने मुलाकात की और डॉक्टर को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है। एएसपी जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस की टीमें लगातार डॉक्टर की खोजबीन में लगी है। डॉक्टर को बरामद करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।