फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकघरा गांव में छापा मारकर बरामद की आतिशबाजी

Wed, 31 Oct 2018 12:00 AM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
इकघरा गांव में बरामद आतिशबाजी की सामग्री - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ग्राम इकघरा में पुलिस ने छापा मार कर दो घरों से भारी मात्रा में बनी हुई व अधबनी अतिशबाजी व विस्फोटक पदार्थ बरामद की है। गृह स्वामी फरार है। एक कर्मचारी को आतिशबाजी बनाते हुए पकड़ा है। बरामद आतिशबाजी कई लाख रुपये की बताई जा रही है।
विज्ञापन


 एसडीएम भरथना नंद प्रकाश मौर्य व सीओ भरथना विकास जायसवाल ने मुखबिर की सूचना पर बकेवर थाना प्रभारी समीर कुमार सिंह के साथ मंगलवार शाम को थाना क्षेत्र के ग्राम इकघरा में आतिशबाजी बनाने वाले सुघर सिंह व  करन सिंह के घरों पर छापा मारा। इस दौरान दोनों के घरों से भारी मात्रा में बनी हुई व अधबनी आतिशबाजी। विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ। हालांकि उक्त दोनों के पास आतिशबाजी बनाने व बेचने का लाइसेंस भी है। लेकिन यह लाइसेंस कम मात्रा में आतिशबाजी बनाने का है, जबकि बनी हुई आतिशबाजी व विस्फोटक सामग्री निर्धारित मात्रा से अधिक पाई गई है। इसके अलावा जिस जगह के लिए लाइसेंस निर्गत हुआ है।

उससे अलग जगह पर आतिशबाजी को बनाते हुए पकड़ा गया। लिहाजा पुलिस कार्रवाई में जुटी है। सीओ भरथना विकास जायसवाल ने बताया कि बरामद आतिशबाजी व सामान की कीमत के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। फिलहाल कार्यवाई चल रही है। थाना प्रभारी बकेवर समीर कुमार सिंह ने बताया कि उक्त दोनों आतिशबाज सुघर सिंह व करन सिंह के पास आतिशबाजी बनाने व बेचने का लाइसेंस साढ़े बारह किलो का है। लेकिन आतिशबाजी को गांव में घर के अंदर नही रख सकते हैं।
विज्ञापन


सुघर सिंह का लाइसेंस निबाड़ीखुर्द एवं करन सिंह का नगरिया बुजुर्ग में दुकान का लाइसेंस है। कार्रवाई के दौरान लवेदी थानाध्यक्ष विनोद यादव, महेवा चौकी इंचार्ज राकेश पटेल, एसआई पुत्तन सिंह, राजवीर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें