फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की रखवाली करने गया किसान लापता

Thu, 13 Apr 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
गायब रवि की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बसरेहर। थाना क्षेत्र के गांव किल्ली सुल्तानपुर में बुधवार की शाम को खेताें की रखवाली के लिए गया किसान अचानक लापता हो गया। जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने उसका काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।। परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका व्यक्त की है। परिजनों ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


रवि कुमार पुत्र राम प्रकाश के खेत पर उसके आलू रखे हैं। वह बुधवार की शाम को खेत पर आलू की फसल की रखवाली करने के लिए गया था। वहीं से लापता हो गया। जब वह काफी रात तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बाद में परिजन थाने पहुंचे और उसके अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए तहरीर दी है। रवि के पिता राम प्रकाश ने बताया कि रिश्तेदारी में जाने की संभावना नहीं है। कई स्थानाें पर तलाश किया गया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। उन्होंने उसके अपहरण की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने रवि की खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें