फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर वाले सोते रहे, डेढ़ लाख का माल पार

Tue, 04 Aug 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडी तोड़कर घर में घुसे चोरों ने अलमारी का लाक तोड़कर जेवर, नकदी समेत करीब डेढ़ लाख का माल पार कर दिया। चोरी के समय दूसरे कमरे में सो रही मां-बेटी को इसकी भनक तक नहीं लग सकी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इकदिल थाना क्षेत्र के गांव नावली निवासी विनोद तिवारी पुत्र जितेंद्र कुमार तिवारी अपने परिवार के साथ रहते हैं। विनोद सोमवार को बाला जी के दर्शन करने के लिए राजस्थान गए थे। उनकी पत्नी रामश्री व पुत्री शिखा घर पर थीं। रात में चोरों ने उनके दरवाजे की कुंडी तोड़ दी और फिर घर में घुस गए।

इसके बाद कमरे में रखी अलमारी का लाक तोड़ दिया और उसमें रखे जेवर, नकदी व अन्य सामान चुरा ले गए। चोर कमरे में रखा एक बक्से को भी उठा ले गए। सुबह जगने पर मां-बेटी को चोरी का पता चला।
विज्ञापन


रामश्री ने बताया कि चोर उनके घर से चेन, मंगलसूत्र, चार अंगूठी, चार जोड़ी पायलें, पांच हजार रुपये आदि करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। तहरीर मिलने पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

लूटा गया ट्रैक्टर छोड़कर लुटेरे भागे
भरथना (इटावा)। वाहन चेकिंग के दौरान कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र के गांव महेरा से लूटा गया ट्रैक्टर छोड़कर लुटेरे भाग खड़े हुए। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जानकारी भोगनीपुर थाना पुलिस को दी है।

सोमवार की रात थाना पुलिस के एसआई नरेंद्र सिंह हमराह फोर्स के साथ भरथना ऊसराहार मार्ग पर उमरसेंड़ा नहर पुल के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी भरथना की  ओर से एक बोलेरो के साथ ट्रैक्टर आता हुआ दिखाई दिया।

वाहन चेकिंग होती देख लुटेरों ने अपनी कार को तेजी से पीछे की ओर मोड़ा और ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने पीछा किया तो लुटेरों की ओर से फायरिंग की गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर उसे बारे में जानकारी की। 

एसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि जानकारी में पता चला कि सोनालिका ट्रैक्टर 2/3 अगस्त की रात बोलेरो सवार लुटेरों ने कानुपर  देहात भोगनीपुर थाना क्षेत्र के गांव महेरा से ट्राली सहित लूटा था। लुटेरों ने चालक को बंधक बनाकर उसे कंचौसी के पास फेंका था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें