फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में महिला व नातिन की धारदार हथियारों से हत्या

Sun, 26 Feb 2017 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
छत पर एवं अंदर खोजी कुत्ता के सहारे जांच में लगी डाग स्क्वायड की टीम। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
थाने के ग्राम भीखनपुर में शनिवार रात एक महिला और उसकी नातिन की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। शवों के पास ही खून से सना फावड़ा, खुरपी और वसूली मिले। एसएसपी शिवहरी मीना समेत पुलिस के आला अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पारिवारिक भतीजे व उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।       
विज्ञापन


मृतक महिला उषा देवी (55) के पति कप्तान सिंह यादव पुत्र फतेह सिंह ने बताया कि शनिवार की रात उनकी पत्नी और मैनपुरी के गणेशपुर की रहने वाली नातिन कुमारी अन्नू (10) पुत्री अमर पाल सिंह सोई थीं। वह खुद खेत पर रुके थे। सुबह सात बजे खेत से लौटे। धक्का देने पर दरवाजा खुल गया। अंदर पत्नी व नातिन की लाश देख उनकी चीख निकल गई। ग्रामीणों ने 100 नंबर डायल किया, लेकिन फोन नहीं उठा। तब लोगों ने थाना प्रभारी निरीक्षक को सूचना देकर बुलाया।

इस बीच एसएसपी शिवहरी मीना, एएसपी राम किशन यादव, सीओ जसवंतनगर विजय बहादुर सिंह और क्राइम ब्रांच की टीम भी आ गई। डाग स्क्वायड, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी पड़ताल की। कप्तान सिंह के पास पांच बीघा खेती है। वह दूध बेचकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। कप्तान सिंह की तहरीर पर पुलिस ने उनके ही पारिवारिक भतीजे राकेश उर्फ कजरी पुत्र रामस्वरूप यादव व उसके साथियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। रिपोर्ट में हत्या के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए गांव से चार लोगों को हिरासत में लिया है। एसएसपी शिवहरी मीना ने कहा कि जो भी क्लू मिले रहे हैं, उसी आधार पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें