फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाउडस्पीकर की तेज आवाज को लेकर दो पक्षों में तनाव

Sat, 24 Jun 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
नया शहर चौराहे पर बैठे एएसपी जितेंद्र श्रीवास्तव एवं प्रशासनिक अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कटरा पुर्दल खां में एक धार्मिक स्थान पर लगे लाउडस्पीकर की तेज आवाज को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के व्यक्ति की टिप्पणी पर दूसरेपक्ष के लोग नाराज हो गए। उन्होंने नया शहर चौकी का घेराव किया। शिकायत करने वाले व्यक्ति के घर पर पथराव भी कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। मौके पर पुलिस और पीएसी तैनात है।
विज्ञापन

कटर पुर्दल खां निवासी मनुराज राठौर पुत्र रामसिंह राठौर ने 22 जून को सिटी मजिस्ट्रेट को एक प्रार्थनापत्र दिया। जिसमें मोहल्ले के ही धार्मिक स्थल पर लगे लाउडस्पीकर को रात में बजाने से नींद खराब होने का आरोप लगाया था। सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रार्थनापत्र को जांच के लिए कोतवाली भेज दिया था। शुक्रवार को चौकी प्रभारी नया शहर शाम करीब 5 बजे मामले की जांच करने गए। वहां पर दोनों पक्ष आ गए। एक पक्ष के लोगों का आरोप था कि मनुराज ने अशोभनीय  टिप्पणी की है। उन्हाेंने कार्रवाई की मांग कर नया शहर चौकी का घेराव कर लिया। इस बीच कुछ शरारती तत्वों ने मनुराज के आवास पर पथराव कर दिया। जानकारी मिलते ही फोर्स वहां पहुंच गया। इस पर पथराव करने वाले भाग गए। एसएसपी वैभव  कृष्ण, एएसपी जितेंद्र श्रीवास्तव, सीओ सिटी मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। पुलिस ने शिकायतकर्ता मनुराज राठौर को अशोभनीय टिप्पणी करने के  आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके अलावा साबितगंज निवासी फरीद को लोगों को एकत्रित कर नारे बाजी कर सांप्रदायिक माहौल को  खराब करने व धारा 144 का उल्लंघन करने में गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर वीडियोग्राफी कराई है। जो लोग माहौल को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे थे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

फेसबुक पर टिप्पणी करने में हिंदू सेवा समिति अध्यक्ष गिरफ्तार
इटावा। शुक्रवार को दो पक्षों में हुए विवाद के बाद हिंदू सेवा समिति के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने फेसबुक पर अशोभनीय टिप्पणी कर दी थी । इसको लेकर प्रशासन ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे भी जेल भेज दिया। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि शनिवार को प्रदीप शर्मा पुत्र राजेंद्र शर्मा निवासी नौरंगाबाद ने फेसबुक पर टिप्पणी की थी। इसे तुरंत हटा दिया गया।
विज्ञापन


हार्ट की परेशानी के कारण की शिकायत
इटावा। मनुराज के पिता रामसिंह राठौर ने बताया कि वह लाउडस्पीकर की आवाज तेज होने की शिकायत  जिम्मेदार व्यक्तियों से कर चुके हैं। उनकी आंखों का ऑपरेशन हुआ है। हार्ट की भी दिक्कत है। ऐसे में तेज आवाज से उन्हें काफी परेशानी होती है। जब कोई बात नहीं सुनी गई तो उनके पुत्र ने सिटी मजिस्ट्रेट को विधि सम्मत तरीके से प्रार्थना पत्र दिया। उसने किसी के प्रति कोई टिप्पणी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें