जसवंतनगर के सागर होटल में मारपीट के बाद तोड़ी गईा मेज-कुर्सियां
- फोटो : amarujala
जसवंतनगर। शराब पीने से मना करने पर दबंगों ने ढाबा में घुसकर तोड़फ ोड़ की और ढाबा मालिक के साले की जमकर पिटाई की। उसकी सोने की जंजीर व नकदी लेकर भाग गए। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सराय भूपत रेलवे फाटक के पास हाईवे पर नगर पुल समीप स्थित सागर ढाबा है। जिसके मालिक थाना जसवंत नगर के नगला भगत निवासी विकास कुमार यादव हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात लगभग 12:45 बजे सफेद रंग की स्कॉर्पियो से छह युवक ढाबा पर आए और खाने का ऑर्डर दिया।
उसके बाद उन लोगों ने ढाबे पर शराब पीनी शुरू कर दी। उनके साले अंशुल यादव ने शराब पीने से मना किया तो बदमाशों ने अंशुल से कहा कि हम यहीं दारू पीएंगे। तुम क्या कर लोगे और गाली देने लगे। इसके बाद उसकी जमकर पीटाई की और वहां रखी कुर्सियों को पटक पटककर तोड़ डाला।
यूपी-100 पुलिस लगभग 1:20 बजे पर घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को देख बदमाश अपनी स्कॉर्पियो को डिवाइडर पर चढ़ाते हुए भग गए। ढाबा मालिक विकास कुमार यादव का आरोप है कि उसका साला अंशुल गले में 40 ग्राम का सोने की जंजीर में पेंडल पहने हुए था। बदमाशों ने उसे छीन लिया और जेब से 5 हजार रुपये लूट लिए उसे कुचलने की कोशिश की। इसके बाद वे लोग फ रार हो गए। प्रभारी निरीक्षक जीबाराम ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की शिनाख्त की जा रही है।